भारी बारिश से शहर बेरौनक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी.बारहपत्थर, विवेक विहार, काशीपुर व मोहनपुर रोड स्थित कई घरों में घुसा पानी रविवार की सुबह सदर एसडीओ की पहल पर नाले की उड़ाही शुरू समस्तीपुर : जिले में शनिवार से लगातार हो रही बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया है. बारहपत्थर, विवेक विहार, मोहनपुर रोड, सरोजनी गली, काशीपुर, सीता सिन्हा गली, तिरहुत एकेडमी, […]
विज्ञापन
परेशानी.बारहपत्थर, विवेक विहार, काशीपुर व मोहनपुर रोड स्थित कई घरों में घुसा पानी
रविवार की सुबह सदर एसडीओ की पहल पर नाले की उड़ाही शुरू
समस्तीपुर : जिले में शनिवार से लगातार हो रही बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया है. बारहपत्थर, विवेक विहार, मोहनपुर रोड, सरोजनी गली, काशीपुर, सीता सिन्हा गली, तिरहुत एकेडमी, डबल ट्री गली, आदर्श नगर, सोनवर्षा गली एवं बीएड कॉलेज सहित कई मोहल्ले जलमग्न हो गये हैं. रुक-रुक कर हो रही बारिश ने दुर्गा पूजा के उत्साह पर पानी फेर दिया है. किचकिच ने मेला को किरकिरा कर दिया है. हालांकि, जल जमाव की समस्या से निबटने को लेकर नगर प्रशासन ने कई स्थानों पर नालों की उड़ाही भी करायी है, लेकिन उसका कोई खास असर दिखने को नहीं मिल रहा है. स्थिति जस-की-तस बनी हुई है.
इधर, रविवार की सुबह सदर एसडीओ केडी प्रौज्जवल ने शहर का मुआयना किया. इस दौरान मोहनपुर रोड में पशुपालन कार्यालय के समीप से क्रांति होटल तक एवं विवेक विहार में भारी जलजमाव को देख कर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने का आदेश दिया. एसडीओ के आदेश पर नगर परिषद ने जेसीबी से मोहनपुर रोड के नाला की उड़ाही शुरू कर दी है.
उक्त पथ पर जलजमाव के कारण सड़क पर गहरी खाई बन गयी है. इसमें गाड़ी के फंसने से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. रविवार की सुबह दुकानदारों ने उक्त खाई में एहतियातन कुरसी व टेबल डाल दिया था. रविवार को इनौस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सड़क जाम करने की घोषणा कर रखा था, लेकिन नाला उड़ाही शुरू कर दिये जाने के बाद इनौस ने अपना निर्णय वापस ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










