कल होगा रावण का दहन

Published at :10 Oct 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
कल होगा रावण का दहन

61 वें वर्ष हाउसिंग बोर्ड मैदान में जलेगा रावण 51 फुट का रावण तो 40 फुट का तैयार हुआ कुंभकरण समस्तीपुर : असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व पर मंगलवार को रावण, कुंभकरण व मेघनाद का दहन होगा. विपरीत मौसम के बावजूद हाउसिंग बोर्ड मैदान में इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. […]

विज्ञापन

61 वें वर्ष हाउसिंग बोर्ड मैदान में जलेगा रावण

51 फुट का रावण तो 40 फुट का तैयार हुआ कुंभकरण
समस्तीपुर : असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व पर मंगलवार को रावण, कुंभकरण व मेघनाद का दहन होगा. विपरीत मौसम के बावजूद हाउसिंग बोर्ड मैदान में इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. इधर, समस्तीपुर में होने वाले रावण दहन अपने 61 वें पड़ाव में है. पहली बार 1955 में इसकी शुरुआत की गयी थी. पुतलों को तैयार करने में करीब एक महीने से जुटे कारीगर चंदेश्वर पासवान व उदय शंकर सिंह का बताना है कि इस बार 51 फुट लंबाई वाला रावण का निर्माण किया गया है. कुंभकरण 40 फुट तो मेघनाद 35 फुट का होगा. समस्तीपुर जिला दशहरा कमेटी के संयोजक विनोद तनेजा बताते हैं कि आयोजन में संस्था के अध्यक्ष पुनीत तनेजा, सचिव मुकेश कटारिया, कोषाध्यक्ष संजय पहवा के अलावा सदस्यों द्वारा सक्रिय भूमिका निभायी जा रही है.
पूरे आयोजन पर इस वर्ष करीब 4.50 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों को जलाने के लिए इस वर्ष भगवान रामचंद्र की भूमिका मुकेश कटारिया के पुत्र रौनक कटारिया होंगे. वहीं लक्ष्मण की भूमिका कमल कटारिया के पुत्र सक्षम कटारिया निभायेंगे. वहीं भगवान रामचंद्र के परमप्रिय वीर हनुमान की भूमिका टिंकू को सौंपी गयी है. आयोजन के माध्यम से समाज में यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि बुराई किसी भी सूरत में अच्छाई से नहीं जीत सकता है. इसलिए हमें अपने दैनिक जीवन में किसी भी प्राणी के लिए अशुभ नहीं सोचना चाहिए. अन्यथा उसका विपरीत परिणाम हमें झेलना पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन