समस्तीपुर में सास-बहू पर फायरिंग, सास की मौत

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के मथुरापुर-जूटमिल रोड में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने सास व बहू पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस दौरान सास की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बहू को भी दो गोली लगने की सूचना है, जो जीवन और मौत से अस्पताल में जूझ रही […]
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के मथुरापुर-जूटमिल रोड में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने सास व बहू पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस दौरान सास की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बहू को भी दो गोली लगने की सूचना है, जो जीवन और मौत से अस्पताल में जूझ रही है.
उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भरती कराया गया है.वारदातकी खबर फैलते ही पूरे शहर में खौफ का माहौल कायम हो गया है. मीडिया रिपोट के मुताबिक रेलकर्मी रामनरेश साह की पत्नी प्रतिभा देवी अपनी बहू के साथ अपने रिश्तेदार के यहां छोटे बेटे के फलदान का प्रसाद पहुंचाने गई थीं. वहां से लौटते वक्त अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें प्रतिभा देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. उनकी बहू मंजू देवी को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वारदात के पीछे क्या वजह है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. इस संदर्भ में परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. वही समस्तीपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










