शहर में घुसे सात संदिग्ध नेपाली युवक-युवतियां पुिलस ने शुरू की तलाश

Published at :14 Jul 2016 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में घुसे सात संदिग्ध नेपाली युवक-युवतियां पुिलस ने शुरू की तलाश

समस्तीपुर : शहर में घुसे आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध नेपाली युवक-युवतियों की पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है. पुलिस विभाग के विदेशी शाखा के आइवीएफआरटी से मिली सूचना पर नगर थाना पुलिस हरकत में आयी. थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बुधवार को पुलिस की एक टीम को इनकी तलाश में भेजा है. इन विदेशी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर में घुसे आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध नेपाली युवक-युवतियों की पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है. पुलिस विभाग के विदेशी शाखा के आइवीएफआरटी से मिली सूचना पर नगर थाना पुलिस हरकत में आयी. थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बुधवार को पुलिस की एक टीम को इनकी तलाश में भेजा है.

इन विदेशी नागरिकों के शहर के पंजाबी कॉलोनी के आसपास ठहरने की सूचना है. वहां उन्हें पिछले 15 दिनों से देखा जा रहा है. इनमें दो युवकों के साथ पांच युवतियां हैं. उनकी संदिग्ध गतिविधि को लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताया जाता है कि युवतियों के साथ रह रहे युवक भी अपना चेहरा स्कॉर्फ से ढक कर शहर में निकलते हैं. इससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है.

पंजाबी कॉलोनी बना ठिकाना. पुलिस के अनुसार, करीब 15 दिन पूर्व ये नेपाली युवक-युवतियां शहर में घुसे थे. सबसे पहले ठहरने के लिए स्टेशन रोड स्थित होटलों में ठिकाना तलाशा, लेकिन होटल संचालकों ने उनकी संदिग्ध गतिविधि
शहर में घुसे सात
को देखते हुए उन्हें कमरा देने से इनकार कर दिया. बाद में किसी ने पुलिस की विदेशी शाखा के आइवीएफआरटी को सूचना दी. इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गयी. बताया जाता है कि होटलों में जगह नहीं मिलने पर इन लोगों ने पंजाबी कॉलोनी गली नंबर एक के किसी घर में शरण ले रखी है, लेकिन पुलिस उन्हें खोज नहीं पायी है.
कोट
दो युवकों के साथ
हैं पांच युवतियां
होटल संचालकों ने दी आइवीएफआरटी को सूचना,
जांच में जुटी पुलिस
शहर में संदिग्ध गतिविधि को
लेकर हो रही चर्चाएं
खोजबीन की जा रही है. अगर ऐसे नागरिक मिलते हैं तो उनकी जांच की जायेगी. विदेशी एक्ट के अनुसार उनका शहर में इस तरह से रहना अवैध होगा तो उन पर कार्रवाई भी की जायेगी.
तनवीर अहमद, सदर डीएसपी, समस्तीपुर
हर विदेशी नागरिक को देनी होगी सूचना. 2016 में विदेशी एक्ट में कुछ बदलाव किये गये हैं. इसके तहत अब नेपाल से आनेवाले नेपाली नागरिकों को भारत में प्रवेश करने पर उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देनी होगी. इसके लिए नेपाली नागरिक को भारत आने का उद्देश्य बताना होगा. साथ ही कहां ठहरे हैं, कहां-कहां जाना है और कब आये और कब तक रहेंगे, इसकी भी जानकारी देनी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन