शराब के साथ कारोबारी धराया

Published at :13 Jul 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ कारोबारी धराया

रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस एवं उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव से मंगलवार की अहले सुबह भारी मात्रा में चुलाई शराब जब्त किया है. साथ ही चुलाई शराब बनाने के उपकरण व भारी मात्रा में जावा गुड़ को नष्ट कर दिया़ पुलिस ने छापेमारी में कुल 16 लीटर […]

विज्ञापन

रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस एवं उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव से मंगलवार की अहले सुबह भारी मात्रा में चुलाई शराब जब्त किया है. साथ ही चुलाई शराब बनाने के उपकरण व भारी मात्रा में जावा गुड़ को नष्ट कर दिया़ पुलिस ने छापेमारी में कुल 16 लीटर चुलाई शराब जप्त किया है.इसमें गिरफ्तार कारोबारी झल्लू मुखिया के घर से पुलिस ने एक लीटर चुलाई शराब जब्त कर करीब एक सौ लीटर जावा गुड़ को नष्ट कर दिया़ वहीं दूसरा कारोबारी बैजू उर्फ बैजनाथ मुखिया मौके से फरार हो गया़ इसके घर से पुलिस ने 15 लीटर चुलाई शराब जब्त किया़

इस संबंध में प्रभारी डीएसपी सह थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि उक्त कारोबारी के संबंध में मुख्यालय को बहुत दिनों से शराब बनाये जाने के बारे में गुप्त सूचना मिल रही थी़ उक्त गांव में कई बार छापेमारी की गयी थी़ परंतु कारोबारी फरार हो जाता था. इस कारण अवैध देसी शराब निर्माण स्थल का पता नहीं चल पाया था़
इसकी गिरफ्तारी के बाद शराब बनाने के कारोबार का उद्भेदन हो सका है़ उन्होंने बताया कि फरार कारोबारी बैजू एवं गिरफ्तार झल्लू मुखिया के खिलाफ उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत कार्रवाई की जा रही है़ छापेमारी टीम में रोसड़ा थाने के एएसआइ संजय कुमार सिंह, एसआइ रजनीष कुमार एवं उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक जनार्दन प्रसाद आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन