नये प्रतिनिधि तलाश रहे भूिम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

मोरवा : नवनिर्वाचित प्रतिनिधि पंचायतों में क्रियाकलाप शुरू कर चुके हैं. उनकी नजर सरकारी जमीन की ओर हो चली है. सरकारी जमीन मिले तो योजना शुरू की जाये. मगर, चारों ओर नजर दौड़ाने पर एक इंच भी खाली सरकारी जमीन नजर नहीं आ रही है. सब पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ों […]
विज्ञापन
मोरवा : नवनिर्वाचित प्रतिनिधि पंचायतों में क्रियाकलाप शुरू कर चुके हैं. उनकी नजर सरकारी जमीन की ओर हो चली है. सरकारी जमीन मिले तो योजना शुरू की जाये. मगर, चारों ओर नजर दौड़ाने पर एक इंच भी खाली सरकारी जमीन नजर नहीं आ रही है. सब पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ सरकारी भूमि होने के बावजूद कई सरकारी भवन महज इसलिए नहीं बन रहे हैं कि सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं है.
पंचायतों में बनने वाले पंचायत सरकार भवन,आंगनबाड़ी केंद्र व पंचायत भवन राशि उपलब्ध होने के बावजूद सिर्फ इसलिए नहीं बन रहे हैं कि सरकारी जमीन इसके लिए नहीं मिल रहा है. जानकार बताते हैं कि पूरे प्रखंड में करीब डेढ़ सौ एकड़ भूमि गैरमजरुआ आम व खास भूमि है, जिस पर अतिक्रमणकारियों ने वर्षों से कब्जा जमा रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










