शहर के होटलों में पुलिस का छापा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : हर के आधा दर्जन होटलों में नगर थाना पुलिस ने छापेमारी की. नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति के निर्देश पर एएसआई खुर्शिद अहमद के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सभी होटलों में बारी-बारी से जांच पड़ताल की गयी. इस दौरान कई होटल के सभी कमरों की तलाशी भी ली गयी. और उसमें ठहरे […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : हर के आधा दर्जन होटलों में नगर थाना पुलिस ने छापेमारी की. नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति के निर्देश पर एएसआई खुर्शिद अहमद के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सभी होटलों में बारी-बारी से जांच पड़ताल की गयी. इस दौरान कई होटल के सभी कमरों की तलाशी भी ली गयी. और उसमें ठहरे ग्राहकों की जांच पड़ताल भी की गयी. हालांकि पुलिस को इस छापेमारी अभियान को दौरान कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को शहर में कुछ असामाजिक तत्वों के जमा होने की सूचना मिली थी. जो शहर में किसी अपराधिक घटना को अंजाम दे सकते थे. पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसे कुछ हाथ नहीं लगा. हालांकि, नगर थानाध्यक्ष ने इस कार्रवाई को नियमित चेकिंग अभियान बताते हुए कहा कि शहर के होटलों का नियमित रूप से जांच पड़ताल की जाती है.
इसी क्रम में स्टेशन रोड स्थित पूजा रेस्ट हाउस, यात्री निवास, आनंद लोक, विशाल होटल एवं अशोका रेस्ट हाउस सहित कई होटलों में जांच पड़ताल की गयी. जांच के दौरान होटल में ठहरे ग्राहकों के डिटेल भी खंगाले गये. उनके नाम पते का सत्यापन उनके पहचान पत्र से की गयी. कई ग्राहकों के सामान भी चेक किये गये. लेकिन कहीं से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










