लोगों ने जाम की सड़क

Published at :12 Jul 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने जाम की सड़क

आक्रोश. शाहपुर बघौनी में निर्माण नहीं होने से भड़के ताजपुर : जपुर-पूसा मार्ग स्थित शाहपुर-बघौनी पंचायत के वार्ड 12 व13 में मसजिद के पास लगभग 50 फीट सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने बांस-बल्ला एवं टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण उक्त मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से बाधित रहा. वाहनों की […]

विज्ञापन

आक्रोश. शाहपुर बघौनी में निर्माण नहीं होने से भड़के

ताजपुर : जपुर-पूसा मार्ग स्थित शाहपुर-बघौनी पंचायत के वार्ड 12 व13 में मसजिद के पास लगभग 50 फीट सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने बांस-बल्ला एवं टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण उक्त मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से बाधित रहा. वाहनों की लंबी कतार सड़क पर लग गयी. समाचार प्रेषण तक जाम समाप्त कराने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी नहीं पहुंच पाये थे. जाम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि छूटी हुई सड़क के निर्माण को पूर्ण करने के लिए वरीय पदाधिकारी को कई बार आवेदन दिया गया. परंतु इस ओर आज तक कोई सार्थक पहल नहीं की गयी.
बता दें कि ताजपुर-गढ़िया-पूसा मार्ग का काम नाबार्ड योजना अंतर्गत एक करोड़ 91 लाख 82 हजार 191 रुपये की लागत से पथ निर्माण विभाग ने कराया था. काम की शुरुआत वर्ष 2013 में की गयी, जो वर्ष 2014 में काम पूर्ण हो गया. परंतु बघौनी वार्ड 12 व 13 में स्थानीय दो-तीन लोगों ने सड़क से अतिक्रमण खाली नहीं किया था. इस कारण काफी दिनों तक निर्माण का काम बंद रहा.
स्थानीय प्रशासन द्वारा भी पहल किया गया था. परंतु अतिक्रमित जमीन खाली नहीं कराया जा सका. छूटी हुई 50 फीट सड़क में काफी बड़े-बड़े गड्ढ़े हो जाने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.
आज भी अस्पताल जा रहा एक मरीज वाहन समेत उसमें गिर गया. इस कारण आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर अतिक्रमित भूमि को खाली कराकर सड़क निर्माण कराने की मांग पर अड़े थे. ग्रामीण प्रशासन द्वारा दिये जाने वाले आश्वासन के बदले इस बार निर्माण कराने पर अडिग हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन