डोर-टू-डोर कचरा उठाने की सुविधा शुरू नहीं

Published at :11 Jul 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
डोर-टू-डोर कचरा उठाने की सुविधा शुरू नहीं

दलसिंहसराय : शहर में साफ-सफाई को लेकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रह करने की सुविधा नपं प्रशासन की ओर से अब तक कार्यान्वित नहीं की जा सकी है़ इसका निर्णय नपं की गत बैठकों में लिया जा चुका है़ इसके लिये 15 रिक्सा-ठेले की खरीद भी नपं प्रशासन ने लाखों रुपये की लागत से कर रखी है़ […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय : शहर में साफ-सफाई को लेकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रह करने की सुविधा नपं प्रशासन की ओर से अब तक कार्यान्वित नहीं की जा सकी है़ इसका निर्णय नपं की गत बैठकों में लिया जा चुका है़ इसके लिये 15 रिक्सा-ठेले की खरीद भी नपं प्रशासन ने लाखों रुपये की लागत से कर रखी है़ मगर यह अब तक नपं कार्यालय के शोभा की वस्तु बनी है़ अगर डोर-टू-डोर कचरा उठाने की सुविधा को शहर में अमलीजामा पहनाया जाता तो कम-से-कम सड़क किनारे कचरे नहीं मिलते़ मगर यह अब तक शुरू नहीं की गयी़

12 जुलाई को टेंडर
शहर में निकले कचरे को फेंकने के लिये अब तक जमीन की मुक्कमल व्यवस्था नहीं होने से कचरा प्रबंधन के समुचित व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी है़ लेकिन इसके लिये अजनौल के पास एक जमीन देखी गयी है़ उसके कागजात की जांच कर उसका निबंधन करा लेने के बाद कचरा प्रबंधन का काम भी किया जायेगा़
अभी इधर-उधर गड्ढ़ों में कचरा फेंके जाते हैं, लेकिन अपनी भूमि होने के बाद इससे निजात मिल सकेगी़ वहीं डोर-टू-डोर सेवा शुरू करने को लेकर कहा कि करीब दो माह पूर्व 15 रिक्शा-ठेले की क्रय की गयी है़ इस काम को लेकर निविदा निकाली जा चुकी है़ 12 जुलाई को होने वाली निविदा के बाद यह व्यवस्था शुरू कर दी जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन