कर्मियों की स्थिति बंधुआ मजदूर से भी बदतर

समस्तीपुर : बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की जिला शाखा के दसवें सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन संघ के महामंत्री शंभू प्रसाद ने किया. यह सत्र महेंद्र पंडित, बैद्यनाथ प्रसाद साह एवं अर्जुन पासवान के अध्यक्ष मंडल की देखरेख में शुरू हुआ. इस बीच सत्र को संबोधित करते हुए […]
समस्तीपुर : बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की जिला शाखा के दसवें सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन संघ के महामंत्री शंभू प्रसाद ने किया. यह सत्र महेंद्र पंडित, बैद्यनाथ प्रसाद साह एवं अर्जुन पासवान के अध्यक्ष मंडल की देखरेख में शुरू हुआ. इस बीच सत्र को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री शंभू प्रसाद ने कहा कि आज राजस्व कर्मचारियों की स्थिति बंधुआ मजदूर से भी बदतर है. स्थिति तो यह है
कि एक कर्मचारी पर दस से बारह पंचायतों का भार है. किसी हल्का में ग्राम कचहरी नहीं है. ससमय पंजी, लगान रसीद बही आदि भी समय पर नहीं मिलता है और ऊपर से सरकार के द्वारा रोज नये-नये कार्य को बढ़ाया जा रहा है. मुख्य अतिथि बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री राज किशोर राय ने कहा कि श्रम कानून में संशोधन किया जा रहा है. जिन्हें पेंशन मिल रहा था उनका पेंशन छीना जा रहा है. कर्मचारियों की नकल करके ही सांसद व विधायक पेंशन पा रहे हैं. आज लाखों पद रिक्त हैं, परंतु उस पर बहाली नहीं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










