दूसरी बार उजड़ने से बच गयी संगीता की जिंदगी, पति की दूसरी शादी रुकी

समस्तीपुर : आखिरकार संगीता को न्याय मिल ही गया. उसकी वैवाहिक जीवन की बगिया लगातार दूसरी बार उजड़ने से बच गयी. उसको तो पति का सहारा मिला ही साथ ही साथ उसकी दो मासूम बच्ची नेहा व शिवानी को पिता का नाम भी मिल गया. संगीता की डूब रही वैवाहिक जीवन की नैया को प्रभात […]
समस्तीपुर : आखिरकार संगीता को न्याय मिल ही गया. उसकी वैवाहिक जीवन की बगिया लगातार दूसरी बार उजड़ने से बच गयी. उसको तो पति का सहारा मिला ही साथ ही साथ उसकी दो मासूम बच्ची नेहा व शिवानी को पिता का नाम भी मिल गया. संगीता की डूब रही वैवाहिक जीवन की नैया को प्रभात खबर टीम के प्रयास से महिला थानाध्यक्ष रामेश्वर राम ने किनारे लगाया.
बता दें कि सात जुलाई को प्रभात खबर ने पेज तीन पर पहले पति अब देवर ने भी ठुकराया हेडिंग से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इस खबर के प्रकाशित होने के बाद महिला थाना पुलिस हड़कत में आयी और संगीता को न्याय दिलाने में जुट गयी. संगीता के माता-पिता के साथ-साथ ससुराल के लोगों को भी थाना पर बुलाया गया. फिर दोनों परिवारों के बीच पुलिस ने पंचायती शुरू की. हालांकि, इस पंचायती में संगीता का पति नहीं पहुंचा था. इस कारण से पुलिस को कड़ा रूख अख्तियार करना पड़ा. पुलिस टीम को भेज कर संगीता के पति लखिंदर को भी थाने पर लाया गया.
कई घंटों तक दोनों परिवारों की काउंसिलिंग की गयी तब जाकर बात बनी. महिला थानाध्यक्ष ने तीन दिनों की कड़ी मेहनत के बाद संगीता के पति द्वारा की जा रही दूसरी शादी को रोकवाया. उन्होंने संगीता एवं उसके पति के बीच बन गयी खायी को भर कर दोनों को एक बार फिर से मिला दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










