सुरक्षा को तैनात रहे दंडाधिकारी व जवान, शांति समिति ने लोगों में बांटी सेवइयां

Published at :08 Jul 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा को तैनात रहे दंडाधिकारी व जवान, शांति समिति ने लोगों में बांटी सेवइयां

बंजरिया : प्रखंड क्षेत्र में सभी ईदगाहों में सुबह ईद नमाज के बाद शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया गया. सभी लोग एक दूसरे को ईद मुबारक के साथ गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. वहीं, प्रशासन के लोग सभी मुख्य -मुख्य स्थानों पर ड्यूटी बजाते दिखे. थानाध्यक्ष पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग […]

विज्ञापन

बंजरिया : प्रखंड क्षेत्र में सभी ईदगाहों में सुबह ईद नमाज के बाद शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया गया. सभी लोग एक दूसरे को ईद मुबारक के साथ गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. वहीं, प्रशासन के लोग सभी मुख्य -मुख्य स्थानों पर ड्यूटी बजाते दिखे. थानाध्यक्ष पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहे जबकि कंट्रोल रूम में बीडीओ रमेंद्र कुमार व्यस्त दिखे. गोविंदगंज. ईद-उल-फितर का पर्व अरेराज क्षेत्र में भारी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

गुरुवार को सुबह से ही सुधा की दुकानों पर दूध खरीदने के लिए भीड़ देखी गयी. साथ ही सुबह से सड़कों पर कुरता, पैजामा, टोपी पहन कर मुसलमान भाई एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते दिखे. क्षेत्र के दरेगाह टोला, तेजपुरवा, सिरनी बाजार, बेलही, रढ़िया राय टोला, सरैया, पीपरा, सुरंदरपुर, जितवारपुर, बहादुरपुर व अरेराज गांव में मसजिदों व दरगाहाें में मुसलमान भाइयों ने नमाज अदा की. मौके पर सलीम अंसारी, हदीश अंसारी, रेजायुल रहमान,

यूसूफ राय, नेताओं ने ईद मुबारक बाद करते देखे गये. मेहसी. ईद का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. प्रखंड के मिर्जापुर, हरपुर नाग, कोठिया हरिराम, ढरगावा सहित सभी ईदगाहों पर शांति पूर्ण व्यवस्था में ईद की नवाज अदा की गयी. इस दौरान राजद के पीपरा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सुबोध यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, तहसीन खां ने मिर्जापुर स्थित ईदगाह पर नवाजियों से गले मिल ईद मुबारकबाद दी. हरपुर नाग ईदगाह पर मुखिया दिनेश यादव सहित अनेक लोग ने गले मिल मुबारकबाद दी.

अरेराज . अनुमंडल क्षेत्र के सभी मसजिदों व ईदगाहों में कड़ी
सुरक्षा के बीच शांति पूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा की गयी. ईद की नमाज को लेकर सभी ईदगाहों पर अहले सुबह से ही नये नये कपड़े पहन बुजुर्ग, नौजवान, बच्चों का चहल पहल शुरू हो गयी थी. वहीं, नगर पंचायत के वार्ड 11 स्थित मसजिद में आठ बजे नमाज अदा की गयी. वहीं मसजिद के बगल में दर्जनों महिलाएं भी ईद की नमाज अदा कर दुआ मांगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन