जंकशन पर यात्रियों का हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. अवध अासाम एक्सप्रेस के एसी कोच में पानी नहीं समस्तीपुर : ब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही 15909 अवध अासाम एक्सप्रेस में रविवार को एसी कोच बी-3 में पानी नहीं रहने से ट्रेन के यात्रियों ने स्थानीय स्टेशन पर जमकर हंगामा किया. करीब आधे घंटे बाद एसी कोच में पानी की व्यवस्था की गयी. तब […]
विज्ञापन
परेशानी. अवध अासाम एक्सप्रेस के एसी कोच में पानी नहीं
समस्तीपुर : ब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही 15909 अवध अासाम एक्सप्रेस में रविवार को एसी कोच बी-3 में पानी नहीं रहने से ट्रेन के यात्रियों ने स्थानीय स्टेशन पर जमकर हंगामा किया. करीब आधे घंटे बाद एसी कोच में पानी की व्यवस्था की गयी. तब जाकर यात्री शांत हुए और ट्रेन आगे बढ़ी. ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि कटिहार में ही एसी कोच बी-3 के यात्रियों ने पानी नहीं होने की शिकायत की थी. यात्रियों को कहा गया कि बरौनी स्टेशन पर आधा घंटा ट्रेन रुकेगी तो पानी की व्यवस्था कर दी जायेगी. लेकिन बरौनी में भी पानी की व्यवस्था नहीं की गयी. इससे कोच के यात्रियों ने ट्रेन में ही हो हल्ला
शुरू कर दिया.
कुछ यात्रियों ने रेलमंत्री की शिकायत साइट व समस्तीपुर कंट्रोल को पानी नहीं रहने संबंधी शिकायत की. यात्रियों ने बताया कि पानी नहीं रहने के कारण यात्रियों को शौच आदि कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्रियों को पास के कोच का उपयोग करना पड़ रहा था. जब ट्रेन समस्तीपुर में रुकी तो यात्रियों ने ट्रेन से उतर कर हो-हल्ला शुरू कर दिया.
उद्घोषणा के बाद कर्मियों ने कोच में डाला पानी
स्टेशन के प्लेटफाॅर्म सात पर काफी देर हो-हल्ला के बाद पूछताछ केंद्र से घोषणा की गयी. संबंधित विभाग के कर्मियों को तुरंत प्लेटफाॅर्म पर पहुंच कर एसी कोच में पानी डालने को कहा गया. काफी प्रयास के बाद एसी कोच में पानी डाला गया तब ट्रेन आगे बढ़ी. इसी दौरान करीब 40 मिनट गुजर गये. स्लीपर व साधारण कोच के यात्री गरमी से व्याकुल दिखे. यहां बता दें कि इस रूट की यह लंबी ट्रेन है. ट्रेन में यात्रियों की भीड़ हमेशा बनी रहती है.
करीब आधा घंटा प्लेटफॉर्म सात पर रुकी रही ट्रेन
एसी कोच में पानी भरने के बाद आगे बढ़ी ट्रेन
कटिहार में ही यात्रियों ने पानी नहीं रहने की थी शिकायत
रेलमंत्री की साइट पर भी कुछ यात्रियों ने भेजा मेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










