लागत का 57 फीसदी ही भाड़ा वसूलता है रेलवे

समस्तीपुर : रेलवे लागत का 57 फीसदी ही भाड़ा वसूल रहा है. शेष भाड़ा पर लोगों को छूट मिल रही है. शुक्रवार से रिजर्वेशन काउंटर व नेट ढावा से काटे जा रहे टिकटों पर यह प्रिंट देखने को मिला है कि रेलवे कुल लागत का 57 प्रतिशत भाड़ा ही ले रहा है, यह लिखा देख […]
समस्तीपुर : रेलवे लागत का 57 फीसदी ही भाड़ा वसूल रहा है. शेष भाड़ा पर लोगों को छूट मिल रही है. शुक्रवार से रिजर्वेशन काउंटर व नेट ढावा से काटे जा रहे टिकटों पर यह प्रिंट देखने को मिला है कि रेलवे कुल लागत का 57 प्रतिशत भाड़ा ही ले रहा है, यह लिखा देख रेल कर्मी व नेट संचालक सुबह दंग रह गये.
कईयों ने एक दूसरे को फोन कर मामला समझने की कोशिश भी की. सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरा होने की खुशी में लोगों को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि रेलवे अब भी कम भाड़ा वसूल रहा है, जबकि उसे 43 प्रतिशत और अधिक भाड़ा लेना चाहिए था. यानी लोगों को भाड़ा पर भी सब्सिडी दी जा रही है. हालांकि, इस बाबत संबंधित रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सुबह सर्वर से ही ऐसा प्रिंट हो रहा है. ऐसा प्रिंट क्यों मिल रहा है इसके बारे में पूर्व से कोई सूचना मंडल को नहीं दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










