कांडों का अनुसंधान तेज करें

Published at :04 Jun 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
कांडों का अनुसंधान तेज करें

डीआइजी ने बैंक लूट की घटनाओं पर रोक लगाने को ले दिया दिशा निर्देश समस्तीपुर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने दिया गॉड ऑफ ऑनर समस्तीपुर : दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुकन पासवान ने शुक्रवार को समस्तीपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान एसपी ऑफिस में इन्होंने जिले के सभी लंबित अापराधिक […]

विज्ञापन

डीआइजी ने बैंक लूट की घटनाओं पर रोक लगाने को ले दिया दिशा निर्देश

समस्तीपुर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने दिया गॉड ऑफ ऑनर
समस्तीपुर : दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुकन पासवान ने शुक्रवार को समस्तीपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान एसपी ऑफिस में इन्होंने जिले के सभी लंबित अापराधिक कांडों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान खासकर बढ़ रही बैंक लूट की घटनाओं पर रोक लगाने एवं अपराधियों की धर पकड़ को लेकर ही विचार विमर्श किया गया. इससे पहले डीआइजी के समस्तीपुर पहुंचने पर समाहरणालय परिसर में पुलिस के जवानों ने उन्हें गॉड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया.
इसके बाद डीआईजी ने एसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की.
बैठक में अापराधिक घटनाओं की समीक्षा के बाद सभी थानों में होने वाले शौचालय निर्माण को लेकर विचार विमर्श किया गया साथ ही हाई कोर्ट से संबंधित एवं मानवाधिकार से सम्बंधित मामलों की भी समीक्षा भी की गयी. बैठक में डीआईजी ने जिले में बैंकों की सुरक्षा बढाने, लंबित कांडों के अनुसंधा को तेज करने, वाहन चेकिंग, गश्ती एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी विशेष दिशा निर्देश दिया.
मौके पर एसपी नवल किशोर सिंह, एएसपी आमिर जावेद, सदर डीएसपी तनवीर अहमद सहित रोसड़ा, दलसिंहसराय एवं पटोरी अनुमंडल के एसडीपीओ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन