जंकशन पर आपस में भिड़े यात्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

आपस में भिड़े महाराष्ट्र के यात्री जंकशन पर किया हंगामा समस्तीपुर : जंकशन पर महाराष्ट्र के यात्रियों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया. महाराष्ट्र से आये यात्री किसी बात को लेकर फुटओवर ब्रीज पर आपस में ही भिड़ गये. इससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया व ब्रीज जाम हो […]
विज्ञापन
आपस में भिड़े महाराष्ट्र के यात्री
जंकशन पर किया हंगामा
समस्तीपुर : जंकशन पर महाराष्ट्र के यात्रियों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया. महाराष्ट्र से आये यात्री किसी बात को लेकर फुटओवर ब्रीज पर आपस में ही भिड़ गये. इससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया व ब्रीज जाम हो गया. वहां मौजूद यात्री इधर-उधर भागने लगे.
करीब आधा घंटा तक हंगामा होता रहा. एक यात्री ने बताया कि वे सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. अपने सास-ससुर के साथ समस्तीपुर आये है. वह अपने सास-ससुर पर रुपये छीन लेने का आरोप लगा रहा था. हालांकि, वहां मौजूद यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सझाकर शांत कराया. उसके यात्री पार्सल गेट के पास आकर फिर मारपीट करने लगे. एक यात्री का कहना था कि उसके सास-ससुर ने उससे रुपये छीन लिये. पुलिस ने सभी यात्रियों को मुख्य गेट से बाहर निकाल दिया. इस घटना में दो से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है.
संजीव रमण बने जंक्शन के नये डीसीआई
समस्तीपुर. मंडल मुख्यालय के जंकशन पर संजीव रमण को डीसीआइ बनाया गया है. दिलीप कुमार को डीआरएम कार्यालय मुख्यालय तबादला कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










