सदर अस्पताल में पुरुष मरीजों का ऑपरेशन ठप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इन दिनों पुरुष मरीजों का ऑपरेशन बंद है. पिछले तीन महीने के दौरान अस्पताल में एक भी पुरुष मरीजों का ऑपरेशन नहीं हुआ है. आम मरीजों के अलावा आरएसबीवाइ (राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना) के कार्डधारी पुरुष मरीजों का भी ऑपरेशन बंद है. हालांकि, अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर महिलाओं […]
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इन दिनों पुरुष मरीजों का ऑपरेशन बंद है. पिछले तीन महीने के दौरान अस्पताल में एक भी पुरुष मरीजों का ऑपरेशन नहीं हुआ है. आम मरीजों के अलावा आरएसबीवाइ (राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना) के कार्डधारी पुरुष मरीजों का भी ऑपरेशन बंद है. हालांकि, अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर महिलाओं का बंध्याकरण जरूर किया जा रहा है. पुरुष मरीजों का ऑपरेशन नहीं करने के पीछे डॉक्टर अस्पताल में पुरुष वार्ड का नहीं होना बता रहे हैं.
अस्पताल में ऑपरेशन बंद होने से निजी अस्पताल संचालकों की चांदी कर रही है. अस्पताल में बिचौलिये टाइप लोग भी सक्रिय हो गये हैं. वह अस्पताल परिसर में मंडराते रहते हैं. जैसे ही उन्हें पता चलता है कि ऑपरेशन कराने के लिए पुरुष मरीज पहुंचे हैं, वैसे ही बिचौलिये उसे अपने चक्कर में फंसा कर निजी अस्पताल ले जाते हैं. निजी अस्पताल में मरीजों का आर्थिक शोषण किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










