ePaper

बिहार : RJD MLA के खिलाफ धर्मांतरण के प्रयास को लेकर मामला दर्ज

Updated at : 08 Apr 2016 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : RJD MLA के खिलाफ धर्मांतरण के प्रयास को लेकर मामला दर्ज

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में एक दलित युवक का कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण करने के प्रयास को लेकर राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम साहिन और अन्य लोगों के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज की गयी है. युवक की मां की ओर से अनुमंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में एक दलित युवक का कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण करने के प्रयास को लेकर राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम साहिन और अन्य लोगों के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज की गयी है. युवक की मां की ओर से अनुमंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक के साथियों ने राजा पासवान को उस वक्त पीटा जब उन्होंने धर्म बदलने से इनकार कर दिया.

शिकायत के अनुसार पासवान को फर्जी मामलों में फंसाया गया और जेल भी भेजा गया जहां वह अब भी बंद हैं. मामले पर सोमवार को सुनवाई होगी. यह कथित घटना करीब एक महीने पहले की है, लेकिन युवक की कुछ लोगों द्वारा पिटाई किए जाने वाला वीडियो आज वायरल हुआ है.

संपर्क किए जाने पर विधायक ने इस आरोप से इनकार किया कि उन्होंने युवक का जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास किया. उन्होंने दावा किया कि युवक की आपराधिक पृष्ठभूमि है और वह कुछ लोगों के साथ मारपीट के मामले में जेल में बंद है. राजद विधायक ने कहा कि युवक के परिवार ने धर्मांतरण वाली कहानी गढी है ताकि वह जेल से बाहर आ सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन