रास्ते को लेकर एसडीओ ने किया स्थल निरीक्षण

Published at :07 Jan 2016 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
रास्ते को लेकर एसडीओ ने किया स्थल निरीक्षण

खानपुर : सदर एसडीओ कुमार देवेंद्र प्रज्ज्वल ने रेबड़ा जगदीशपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में रास्ता को लेकर की गयी शिकायत के आलोक में बुधवार को स्थल का निरीक्षण किया. गांव के मुसलिम समुदाय के लोगों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिए जाने की शिकायत विगत वर्ष अगस्त 2015 में गृह सचिव पटना को की गयी थी. […]

विज्ञापन

खानपुर : सदर एसडीओ कुमार देवेंद्र प्रज्ज्वल ने रेबड़ा जगदीशपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में रास्ता को लेकर की गयी शिकायत के आलोक में बुधवार को स्थल का निरीक्षण किया. गांव के मुसलिम समुदाय के लोगों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिए जाने की शिकायत विगत वर्ष अगस्त 2015 में गृह सचिव पटना को की गयी थी.

आदेश मिलते ही एसडीओ द्वारा स्थानीय सीओ कमल कुमार को विगत पांच दिसंबर 2015 को स्थल जांच का आदेश दिया गया. आदेश मिलते ही सीओ के द्वारा स्थल की वस्तु स्थिति की जांच के बाद जांच प्रतिवेदन से विगत 21 दिसंबर 2015 को एसडीओ को अवगत कराया गया. बुधवार को एसडीओ ने स्वयं स्थल का निरीक्षण कर इसकी जांच करने की बात कही.
जानकारी के अनुसार गांव के मुख्य सड़क के किनारे गांव के डा. सत्यानंद शर्मा व सुरेश महतो की अपनी रैयती जमीन है. उक्त जमीन खाली पड़े रहने के कारण उसी होकर मुस्लिम समुदाय के लोगों का आवागमन हो रहा था. लेकिन कुछ माह पूर्व उक्त भू-स्वामी के द्वारा अपनी रैयती जमीन की घेराबंदी कर लिए जाने के कारण कब्रिस्तान जाने का रास्ता अवरु दध हो गया. जिसके कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसकी शिकायत पदाधिकारी से की गयी थी.
सीओ कमल कुमार ने बताया कि भू-स्वामी का रैयती जमीन होने के कारण उसकी घेराबंदी कर लिया गया है. जिससे कब्रिस्तान जाने का रास्ता अवरु द्ध हो गया है. वरीय पदाधिकारी द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया है. इसकी जांच की जायेगी. मौके पर सीओ कमल कुमार, थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार विद्याकर, उपप्रमुख हेमंत सिंह, राजस्व कर्मी मनोज कुमार राज, अंचल अमीन मो. नौशाद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन