रेलखंड को सील कर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान

समस्तीपुर : मंडल में बिना टिकट चलने वाले यात्रियों के खिलाफ रेल प्रशासन ने छापेमारी दस्ता का गठन किया है. यह टीम मंडल के अलग अलग रेलखंडाें को सील कर ट्रेनों के बोगियों में चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया है. सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा ने मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों में डीसीएम वीरेन्द्र […]
समस्तीपुर : मंडल में बिना टिकट चलने वाले यात्रियों के खिलाफ रेल प्रशासन ने छापेमारी दस्ता का गठन किया है. यह टीम मंडल के अलग अलग रेलखंडाें को सील कर ट्रेनों के बोगियों में चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया है. सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा ने मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों में डीसीएम वीरेन्द्र मोहन व एसीएम आशुतोष शरण को इस अभियान को सफल बनाने का आदेश दिया है.
इसके बाद श्री वर्मा के नेतृत्व में समस्तीपुर जंक्शन को किलाबंदी कर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें सौ अधिक लोगों को बिना टिकट के यात्रा करते पकड़ा गया. इसके बाद उनसे जुर्माने की राशि वसूली गयी. इसके बाद समस्तीपुर खगडि़या रेलखंड को सील कर सीटीटीआई को इस अभियान में शामिल किया. इधर जंक्शन पर मकरध्वज एक्सप्रेस के अलावा जानकी सहित बिहार संपर्क सुपरफास्ट ट्रेनों में जांच की गयी.
श्री वर्मा ने बताया कि यह अभियान को सीसीएम महबूब रब के आदेश बाद से चलाया जा रहा है. जिसमें बस रेड के अलावा मजिस्ट्रेट चेकिंग के छापामारी दस्ता को इस अभियान में शामिल किया गया है. इसमें परिचालन विभाग के अधिकारियों में सीनियर डीओएम बी के दास के अलावा कंट्रोल के सभी अधिकारियों व परिचालन विभाग के अधिकारियों के समन्वय बनाकर बिना टिकट चलने वाले लोग व चैन पुलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. आरपीएफ कमाडेंट बीपी पंडित से बैठक कर इसमें आ रही कमियों को लेकर मदद की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










