पेयजल के लिये गंडक में लगेगा ट्रीटमेंट प्लांट

समस्तीपुर : वर्ष 2016 लोगों को साफ व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सफल साबित हो सकता है. नगर परिषद् ने शहरी इलाकों में पेयजल आपूर्ति के लिये गंडक के किनारे ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने जा रहा है. मोक्षधाम के पास इस प्लांट की स्थापना की जा रही है. इसपर नगर परिषद् को 80-90 करोड़ […]
समस्तीपुर : वर्ष 2016 लोगों को साफ व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सफल साबित हो सकता है. नगर परिषद् ने शहरी इलाकों में पेयजल आपूर्ति के लिये गंडक के किनारे ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने जा रहा है. मोक्षधाम के पास इस प्लांट की स्थापना की जा रही है. इसपर नगर परिषद् को 80-90 करोड़ की राशि खर्च आयेगी. साफ व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये गंडक के पानी का उपयोग किया जायेगा. इसे ट्रीटमेंट प्लांट में शुद्ध कर पीने योग्य बनाया जायेगा.
पेयजल आर्पूति इतनी ताकतवार होगी कि इससे चार मंजिला भवनों में भी पानी की आपूर्ति हो सकेगी. पूरे शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिये पांच जलमीनार बनाये जायेंगे. इस बाबत जानकारी देते हुये नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिये पाइपलाइनों का जाल बिछा दिया जायेगा. जिससे हर घर में पानी उपलब्ध हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










