दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे स्वास्थ्यकर्मी

समस्तीपुर : बकाया वेतन के भुगतान नहीं किये जाने से नाराज स्वास्थ्यकर्मी शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे. सदर अस्पताल का सारा कार्य ठप रखा गया. पूरा दिन ओपीडी बंद रहा. सैकड़ों की संख्या में दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ा. हड़ताल के कारण कर्मियों ने पूर्जा काउंटर एवं […]
समस्तीपुर : बकाया वेतन के भुगतान नहीं किये जाने से नाराज स्वास्थ्यकर्मी शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे. सदर अस्पताल का सारा कार्य ठप रखा गया. पूरा दिन ओपीडी बंद रहा. सैकड़ों की संख्या में दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ा. हड़ताल के कारण कर्मियों ने पूर्जा काउंटर एवं दवा काउंटर तक बंद रखे.
बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ विशेष शाखा के द्वारा अस्पताल का मुख्य द्वार पर धरना भी दिया गया. आंदोलन की अध्यक्षता कर रहे कृष्ण कुमार राय ने बताया कि आवंटित वेतन मद की राशि को दूसरे मद में खर्च कर दिया गया है. जिस वजह से कर्मचारियों के बीच असंतोष की भावना पनप गयी है.
वेतन मद के दो करोड़ 45 लाख रुपये को दूसरे मद में खर्च कर दिया गया है. जिस वजह से पिछले छह महीनों से कर्मचारियों का वेतन भूगतान नहीं किया गया है. संघ के साथ हड़ताल पर डटे कर्मी देवेंद्र प्रसाद यादव, तिन्नौज अहमद, राम नरेश कर्ण, सर्वेश कुमार, बालेश्वर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार, शंकर राय, सीता देवी, लीला देवी, सविता कुमारी आदि का कहना था
कि जबतक भुगतान नहीं किया जाता हड़ताल जारी रहेगा.हालांकि शनिवार को भी आपातकालीन विभाग पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं दिखा. आपातकालीन विभाग में चिकित्सकों के साथ कुछ कर्मियों को भी देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










