कुहासे ने रोकी मंडल की ट्रेनों की रफ्तार

Published at :01 Jan 2016 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
कुहासे ने रोकी मंडल की ट्रेनों की रफ्तार

समस्तीपुर : मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार कुहासे के कारण कम हो गयी. इससे यात्रियों को ट्रेनों के समय के परिचालन के ससमय को लेकर परेशानियों का सामन करना पड़ता है. इस सबंध में डीआरएम सुधांशु शर्मा ने गुरूवार को डीआरएम कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ एक बैठक की. अध्यक्षता करते […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार कुहासे के कारण कम हो गयी. इससे यात्रियों को ट्रेनों के समय के परिचालन के ससमय को लेकर परेशानियों का सामन करना पड़ता है. इस सबंध में डीआरएम सुधांशु शर्मा ने गुरूवार को डीआरएम कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ एक बैठक की. अध्यक्षता करते हुये श्री शर्मा ने सीनियर डीआरएम बी के दास को कहा कि हर हाल में ट्रेनों का परिचालन ससमय हो. इसके लिये फटाका के अलावा अन्य तकनीक का उपयोग करें.

ताकि ट्रेनों परिचालन में कोई परेशानी ना हो. मंडल के सभी एसएस टीआई व कंट्रोलर के अलावा परिचालन से जुड़े अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया है. इसमें वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचालन को लेकर अधिकारियों से समन्वय करने का आदेश डीआरएम ने दिया है. साथ ही यात्रियों की सुविधा को हर हाल में पालन करने निर्देश दिया है. अगर यात्रियों की कोई भी शिकायत मिली तो विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन