नि:शक्त बच्चों को जांच के बाद मिलेगा प्रमाणपत्र

Published at :27 Dec 2015 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
नि:शक्त बच्चों को जांच के बाद मिलेगा प्रमाणपत्र

शाहपुर पटोरी : अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को विकलांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. इससे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों से अस्पताल परिसर पटा रहा. वहीं जिला सामाजिक सुरक्षा के अधिकारियों व एसडीओ राजेश कुमार ने चल रहे विकलांगता जांच शिविर का जायजा लिया. जिला से आये जांच टीम केडॉस्मिता तिवारी ने बताया […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी : अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को विकलांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. इससे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों से अस्पताल परिसर पटा रहा. वहीं जिला सामाजिक सुरक्षा के अधिकारियों व एसडीओ राजेश कुमार ने चल रहे विकलांगता जांच शिविर का जायजा लिया. जिला से आये जांच टीम केडॉस्मिता तिवारी ने बताया कि 0-14 आयुवर्ग के बच्चों के विकलांगता की जांच के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है.

राज्य स्वास्थ समिति के सहयोग से सबंधित चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति के बाद इसमें चिकित्सकडॉ गौरव कुमार,डॉ जयप्रकाश,डॉ बीपी राय,डॉ आरसी वर्मा,डॉ फैज अकरम की ओर से नि:शक्त, मानसिक व मूकवधिर बच्चों की जांच की जा रही है. जांच के बाद ऐसे बच्चों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे और भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी दिये जायेंगे.

दूसरे तरफ दंडाधिकारी के रूप में मैजिस्टे्रट रामाधार प्रसाद के अलावे डीपीओ सर्वशिक्षा नवल किशोर झा, अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षकडॉजवाहर प्रसाद साह, डॉ जी हैदर,डॉ सुबोध कुमार, सीओ इंद्रदेव पंडित, बीएओ उमेश नंदन सिंह, शत्रुध्न कुमार, कैलाश चंद्र राय, एआरपी सीमा कुमारी, सुरेन्द्र सिंह, अरसद कमरान, पूर्व मुखिया विजयकांत राय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन