जेपी स्कूल के बच्चों ने किया वैशाली के स्थलों का दर्शन

Published at :27 Dec 2015 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
जेपी स्कूल के बच्चों ने किया वैशाली के स्थलों का दर्शन

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुरघाट स्थित जेपी सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने क्रिस्मस के अवसर पर वैशाली के प्रसिद्ध एतिहासिक स्थलों का दर्शन किया. इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को वैशाली के गौरवपूर्ण इतिहास से रुबरु कराया. शुक्रवार को विद्यालय के निदेशक महेश कुमार एवं प्रिंसिपल दिलीप कुमार ठाकुर के नेतृत्व में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुरघाट स्थित जेपी सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने क्रिस्मस के अवसर पर वैशाली के प्रसिद्ध एतिहासिक स्थलों का दर्शन किया. इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को वैशाली के गौरवपूर्ण इतिहास से रुबरु कराया. शुक्रवार को विद्यालय के निदेशक महेश कुमार एवं प्रिंसिपल दिलीप कुमार ठाकुर के नेतृत्व में शैक्षिक भ्रमण पर निकली जत्था को विद्यालय के संस्थापक जेपी सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

इस जत्था में स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ भ्रमण प्रभारी सत्यप्रकाश मिश्रा, शिक्षक गणेश झा, राजेश कुमार, रौशन कुमार, पार्वती चौधरी, अभिलाषा, विजेता, राजनंदिनी, प्रियानंदिनी, माया, कशिश गुप्ता, नीतू प्रकाश, सोनी, चांदनी एवं सीमा भी शामिल थीं. निदेशक महेश कुमार एवं प्रिंसिपल श्री ठाकुर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में भ्रमण के द्वारा बच्चों को इतिहास के उस सत्य से सक्षात्कार होता है जिसकी जानकारी उसे वर्ग शिक्षण में मिलती है.

भ्रमण से प्राप्त जानकारी उसके बाल मन में इतिहास को लेकर उपजने वाली सभी प्रश्नों का हल होता है. इसलिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूली बच्चों को वैशाली के गौरवपूर्ण इतिहास से साक्षात्कार कराया गया है. इस दौरान बच्चों ने वैशाली के प्रमुख एतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया. जिसमें शांति स्तूप, पुष्करिणी, महावीर की जन्मस्थली, बुद्ध की कर्मभूमि एवं बौद्ध विहार का भ्रमण किया. इस कार्यक्रम में भ्रमण प्रभारी के साथ-साथ आशीष राज की सराहणीय भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन