ट्रक चालकों की मनमानी पर रोक लगाना जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2015 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा पहल स्वागत योग्य है. नये साल में शहर की सड़कों पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से वन-वे सिस्टम सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा चुकी है. लेकिन जिला प्रशासन को इससे पूर्व कुछ आधारभूत […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा पहल स्वागत योग्य है. नये साल में शहर की सड़कों पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से वन-वे सिस्टम सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा चुकी है.
लेकिन जिला प्रशासन को इससे पूर्व कुछ आधारभूत खामियां को दूर करनी होगी. खासकर मगरदहीघाट से जितवारपुर चौक तक बनाये गये नवनिर्मित बाइपास पर ट्रक चालकों की मनमानी एवं अतिक्रमणकारियों पर रोक लगाना होगा. तभी जिला प्रशासन का यह सकारात्मक प्रयास धरातल पर सौ प्रतिशत सफल हो पायेगा.
बता दें कि मगरदहीघाट से निकलने वाली बाइपास जितवारपुर एफसीआइ गोदाम के सामने से गुजरती है. जिस वजह से एफसीआइ से जुड़े ट्रकों का हमेशा उक्त सड़क पर जमावड़ा लगा रहता है. खासकर लोडिंग-अनलोडिंग के दिन स्थिति और भी विकट होती है.
पहले नंबर पाने की आपाधापी में ट्रक चालक पूरे सड़क को ही अवरुद्ध कर देते हैं. इस वजह से बाइपास में जाम की स्थिति बनी रहती है. दर्जनों की संख्या में ट्रक मगरदही बांध से लेकर जितवारपुर चौक तक सड़क पर खड़ी रहती है. बाइपास में एफसीआइ गोदाम के समीप जाम रहने के कारण मजबुरन छाटे-बड़े सभी वाहनों को शहर के गोला रोड से प्रवेश करना पड़ता है. जिस वजह से शहर में भी जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










