इलाज. सूबे के 15 जिलों में डीडीटी के बदले सिंथेटिक पाइरीथ्रॉयोड का होगा छिड़काव

Published at :25 Dec 2015 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
इलाज. सूबे के 15 जिलों में डीडीटी के बदले सिंथेटिक पाइरीथ्रॉयोड का होगा छिड़काव

समस्तीपुर : अब कालाजार की लड़ाई डीडीटी के बजाय सिंथेटिक पाइरीथ्रॉयोड से होगी. कालाजार की महामारी रूपी इस बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा समस्तीपुर, वैशाली, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण एवं मुजफ्फरपुर सहित सूबे के 15 जिलों में नया प्रयोग करने जा रहा है. इसकी तैयारी भी सभी चिंहित जिलों में शुरू […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : अब कालाजार की लड़ाई डीडीटी के बजाय सिंथेटिक पाइरीथ्रॉयोड से होगी. कालाजार की महामारी रूपी इस बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा समस्तीपुर, वैशाली, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण एवं मुजफ्फरपुर सहित सूबे के 15 जिलों में नया प्रयोग करने जा रहा है.

इसकी तैयारी भी सभी चिंहित जिलों में शुरू कर दी गयी है. विभागीय जानकारी के मुताबिक कालाजार प्रभावित क्षेत्रों में अब डीडीटी का छिड़काव नहीं कर उसके बदले में सिंथेटिक पाइरीथ्रॉयोड का छिड़काव किया जायेगा. यह अभियान 15 फरवरी के बाद पूर्ण रूप से धरातल पर शुरू हो जायेगी. सिंथेटिक पाइरीथ्रॉयोड का छिड़काव कंप्रेशन पंप से किया जायेगा. स्टेट लेवल पर जिला मलेरिया पदाधिकारी एवं वीबीडीसी को ट्रेनिंग दी जा चुकी है.. अब जिला स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन