प्रार्थना के साथ क्रिसमस शुरू

Published at :25 Dec 2015 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
प्रार्थना के साथ क्रिसमस शुरू

समस्तीपुर : कैरोल सिंगींग के साथ ही गिरजाघराें में क्रिसमस की शुरुआत कर दी गयी है. गुरुवार की देर रात्री संेत फिडल्स कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया. इसमें प्रभु यीशु से शांति व विश्व बंधुत्व की प्रार्थना कर लोगों को सही दिशा व सत्य पर चलने की शक्ति मांगी गयी. शहर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : कैरोल सिंगींग के साथ ही गिरजाघराें में क्रिसमस की शुरुआत कर दी गयी है. गुरुवार की देर रात्री संेत फिडल्स कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया. इसमें प्रभु यीशु से शांति व विश्व बंधुत्व की प्रार्थना कर लोगों को सही दिशा व सत्य पर चलने की शक्ति मांगी गयी.

शहर के सेंत फिडल्स चर्च के साथ ही सीएनआई ऑल सोल्स चर्च गिरजा घर रौशनी से नहा उठे. क्रिसमस को लेकर इन्हे लड़ियों व छोटो छोटे बल्बों से आकर्षक साज सज्जा की गयी थी. रात होते ही चर्च जगमगा उठी. गिरजाघरों में प्रभु यीशु के आगमन के लिये विशेष तैयारियां की गयी थी.

परिसर में गौशाला का निर्माण कर येरुश्ेलम की झांकी बनायी गयी थी. जिसमें माता मरियम की गोद में प्रभु यीशु को दिखाया गया है. वहीं आराधना सभा में विशेष साज सज्जा की गयी थी. लोग प्रभु यीशु के आगे मोमबत्ती जलाकर अपने मन की मुराद मांग रहे थे. फादर संजय ठाकुर ने बताया की शुक्रवार की सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन