राशि में गड़बड़ी की जांच करेंगे डीडीसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2015 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : पंचायत समिति मद से सुप्पी प्रखंड की सभी पंचायतों में चापाकल लगाने का निर्णय लिया गया था. इसके तहत कुल 78 चापाकल लगाया जाना था. पंसस की बैठक में यह प्रस्ताव पारित होने के बाद पंचायत सचिव नारायण पासवान को अभिकर्ता नियुक्त किया गया था. सचिव को 54 लाख से अधिक रुपये का […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : पंचायत समिति मद से सुप्पी प्रखंड की सभी पंचायतों में चापाकल लगाने का निर्णय लिया गया था. इसके तहत कुल 78 चापाकल लगाया जाना था. पंसस की बैठक में यह प्रस्ताव पारित होने के बाद पंचायत सचिव नारायण पासवान को अभिकर्ता नियुक्त किया गया था. सचिव को 54 लाख से अधिक रुपये का चेक दिया गया था. अब तक चापाकल की एक भी सामग्री की खरीद नहीं की गयी है.
सचिव करते रहे टालमटोल : डीएम को श्री सिंह ने बताया है कि सदस्यों द्वारा दबाव डालने पर सचिव द्वारा बार-बार टालमटोल किया जाता रहा. इसी बीच बीडीओ विजय पासवान का तबादला हो गया. इसके बाद पैक्स चुनाव और लोकसभा चुनाव आ गया. डीएम से आग्रह किया गया है कि सचिव से आवंटित राशि का हिसाब मांगा जाए और सभी पंचायतों में चापाकल लगाने के लिए ठोस कदम उठाया जाए.
ऐसा नहीं होने पर सरकार के यहां जाने व भूख हड़ताल करने की धमकी दी गयी है. डीएम को सौंपे पत्र में बताया गया है कि बीआरजीएफ व 13 वीं वित्त आयोग की राशि में व्यापक पैमाने पर लूट की गयी है. इसमें पूर्व प्रमुख की भी संलिप्तता बताई गई है. उक्त दोनों योजनाओं की जांच करा कार्रवाई करने व कृत कार्रवाई से सदस्यों को भी अवगत कराने का आग्रह किया गया है. बताया गया है कि 13 वीं मद में करीब डेढ़ करोड़ का घोटाला हुआ है.
योजना का होगा भौतिक सत्यापन भी : डीएम ने डीडीसी को उक्त पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. पंजी व कैश बुक की भी जांच करने को कहा गया है. जांच के दौरान भौतिक सत्यापन भी कर लेने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










