सूई देकर प्रेमिका के चाचा ने की थी प्रेमी युगल की हत्या

Published at :21 Dec 2015 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
सूई देकर प्रेमिका के चाचा ने की थी प्रेमी युगल की हत्या

समस्तीपुर : जिले में ऑनर किलिंग का नया मामला सामने आया है. डेढ़ महीने पूर्व विभूतिपुर थाना के कापन चौर से प्रेमी युगल के बरामद शव के मामले का पुिलस ने खुलासा कर लिया है. उनका शव बरगद पेड़ से लटकता िमला था. मधुप्रिया उर्फ पुतुल व दीपक उर्फ दिलीप कुमार की हत्या की गयी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में ऑनर किलिंग का नया मामला सामने आया है. डेढ़ महीने पूर्व विभूतिपुर थाना के कापन चौर से प्रेमी युगल के बरामद शव के मामले का पुिलस ने खुलासा कर लिया है. उनका शव बरगद पेड़ से लटकता िमला था. मधुप्रिया उर्फ पुतुल व दीपक उर्फ दिलीप कुमार की हत्या की गयी थी. पुतुल के चाचा देवानंद सिंह ने दोनों को नशे की सूई देने के बाद गला घोंट कर मार डाला था.

आत्महत्या का रूप देने के िलए दोनों के शव को पेड़ से लटका िदया था. घटना को अंजाम देने के लिए देवानंद ने 10 हजार रुपये का लालच देकर कापन के गौरी महतो व मुस्तफापुर निवासी राजीव कुमार का सहयोग लिया था. इस बात का खुलासा एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी ने रविवार को किया. एसपी ने बताया कि हत्या में सहयोगी की भूमिका

सूई देकर प्रेमिका

निभाने वाले गौरी व राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है. उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

पहले दीपक का घोंटा गया था गला. बकौल राजीव जिस वक्त दोनों की हत्या हुई वह भी वहां मौजूद था. देवानंद ने पहले दीपक को सूई देकर गला घोंट दिया. इस पर मधु ने घटना की जानकारी गांववालों को देने की बात कह कर सबको सकते में डाल दिया. इसके बाद देवानंद ने उसे भी सूई देकर बेहोश कर दिया. फिर उसका भी गला घोंट दिया. राजीव ने बताया है कि घटना के वक्त उस कमरे में पांच-छह लोग रहे होंगे, जिन्हें वह पहचानता नहीं है. पुलिस इसी स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना का खुलासा करने में सफल हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन