मनरेगा में आधी आबादी की 58 प्रतिशत भागीदारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Aug 2024 11:55 PM
महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों से दो कदम आगे है. महिलाएं खुद को स्वावलंबन की राह पर तेजी से आगे ले जा रही है.
समस्तीपुर : महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों से दो कदम आगे है. महिलाएं खुद को स्वावलंबन की राह पर तेजी से आगे ले जा रही है. शारीरिक श्रम वाले कार्यों में भी वह पुरुष से पीछे नहीं रह रही है. जिले में मनरेगा में 58 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में अबतक सृजित 3291697 मानव दिवस में से 1909184 महिलाओं की भागीदारी रही. अब तक जिले में लक्ष्य का 61.35 प्रतिशत मानव दिवस सृजित हुआ है. मनरेगा में अपनी भागीदारी दर्ज कराने वाली महिलाएं अपने घर का भी सारी जिम्मेवारी निभाती है. किचेन से लेकर बच्चों और घर के बड़े बुर्जुर्गों के प्रति अपनी जवाबदेही पूरी तन्यमता से निभाने के बाद कार्य स्थल पर आकर मिट्टीकरण व अन्य कार्यों में भी पीछे नहीं रहती है. यहां तक अपने छोटे बच्चे को भी कार्यस्थल पर लाकर ही रखती है. 2024-25 में अबतक बिथान प्रखंड में 48.65 प्रतिशत, विभूतिपुर प्रखंड में 47.41 प्रतिशत, दलसिंहसराय प्रखंड में 39.25 प्रतिशत, हसनपुर प्रखंड में 40.99 प्रतिशत, खानपुर प्रखंड में 45.50 प्रतिशत, कल्याणपुर प्रखंड में 35.56 प्रतिशत, मोहनपुर प्रखंड में 51.86 प्रतिशत, मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 35.91 प्रतिशत, मोरवा प्रखंड में 46.95 प्रतिशत, पटोरी प्रखंड में 46.29 प्रतिशत, पूसा प्रखंड में 39.95 प्रतिशत, रोसड़ा प्रखंड में 44.61 प्रतिशत, सरायरंजन प्रखंड में 40.49 प्रतिशत, सिंघिया प्रखंड में 51.76 प्रतिशत, शिवाजीनगर प्रखंड में 50.53, समस्तीपुर प्रखंड में 39.04 प्रतिशत, ताजपुर प्रखंड में 36.22 प्रतिशत, उजियारपुर प्रखंड में 41.60 प्रतिशत, विद्यापतिनगर प्रखंड में 37.54 प्रतिशत तथा वारिसनगर प्रखंड में 44.14 प्रतिशत भागीदारी रही.
किस प्रखंड में कितना मानव दिवस सृजित
बिथान प्रखंड में 149187 , विभूतिपुर प्रखंड में 180688, दलसिंहसराय प्रखंड में 95264, हसनपुर प्रखंड में 270003, खानपुर प्रखंड में 154363, कल्याणपुर प्रखंड में 286063, मोहनपुर प्रखंड में 129393, मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 140559, मोरवा प्रखंड में 217019, पटोरी प्रखंड में 273827, पूसा प्रखंड में 79977, रोसड़ा प्रखंड में 156826, सरायरंजन प्रखंड में 168862, सिंघिया प्रखंड में 124357, शिवाजीनगर प्रखंड में 259365, समस्तीपुर प्रखंड में 82341, ताजपुर प्रखंड में 116556, उजियारपुर प्रखंड में 143849, विद्यापतिनगर प्रखंड में 83546 व वारिसनगर प्रखंड में 179652 मानव दिवस का सृजन हुआ.किस प्रखंड में कितने महिलाओं की रही भागीदारी
बिथान प्रखंड में 72573, विभूतिपुर प्रखंड में 85668, दलसिंहसराय प्रखंड में 37393, हसनपुर प्रखंड में 110680, खानपुर प्रखंड में 70232, कल्याणपुर प्रखंड में 101711, मोहनपुर प्रखंड में 67106, मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 50478, मोरवा प्रखंड में 101895, पटोरी प्रखंड में 126745, पूसा प्रखंड में 31390, रोसड़ा प्रखंड में 69964, सरायरंजन प्रखंड में 68367, सिंघिया प्रखंड में 64367, शिवाजीनगर प्रखंड में 131066, समस्तीपुर प्रखंड में 32144, ताजपुर प्रखंड में 42215, उजियारपुर प्रखंड में 59843, विद्यापतिनगर प्रखंड में 31365 व वारिसनगर प्रखंड में 79298 महिलाओं की रही भागीदारी रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










