घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम

कल्याणपुर. पांच दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी ़ मृतक का शव गांव पहुंचते ही सभी ग्रामीण आक्रोशित होकर कल्याणपुर पूसा पथ पर मिल्की में सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष […]
कल्याणपुर. पांच दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी ़ मृतक का शव गांव पहुंचते ही सभी ग्रामीण आक्रोशित होकर कल्याणपुर पूसा पथ पर मिल्की में सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार एवं बीडीओ में मौके पर पहुंचकर जायजा लिया़ उन्होंने समझाबुझाकार तत्कालिन लाभ देते हुये अन्य लाभों के लिये वरीय अधिकारियों को सूचित करने की बात कही़ गौरतलब है कि 13 जुलाई की शाम धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र (35) जितेन्द्र कुमार साइकिल से लदौड़ा चौक जा रहे थे़ इसी दौरान पिकअप की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया़ जहां इलाज के दौरान शनिवार में अचानक उसकी मौत हो गई़ जिसको लेकर परिजन जैसे ही मिल्की गांव पहुॅचे आसपास के सभी ग्रामीण इक्ट्ठा हो गये और आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










