भतीजे ने चाचा को किया घायल

Updated at :18 Jul 2015 5:05 PM
विज्ञापन
भतीजे ने चाचा को किया घायल

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के रोहुआ पश्चिमी गांव में एक नशेड़ी भतीजा ने तेज धार हथियार से वार कर चाचा को घायल कर दिया. उक्त गांव के घायल व्यक्ति नरेश ठाकुर ने थाने में बयान दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि उनका भतीजा कन्हैया ठाकुर शराब के नशे में आया व उनके साथ गाली […]

विज्ञापन

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के रोहुआ पश्चिमी गांव में एक नशेड़ी भतीजा ने तेज धार हथियार से वार कर चाचा को घायल कर दिया. उक्त गांव के घायल व्यक्ति नरेश ठाकुर ने थाने में बयान दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि उनका भतीजा कन्हैया ठाकुर शराब के नशे में आया व उनके साथ गाली गलौज करने लगे तथा तेज धार हथियार से सिर पर प्रहार कर दिया. इस दौरान वे बेहोश होकर गिर पड़े. उधर, थानाध्यक्ष शेखर प्रसाद ने मामले को दर्ज कर अनुसंधान के लिए कुमार प्रमोद को सौंपा है. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के रोहुआ पश्चिमी गांव से पुलिस ने जहां एक अभियुक्त कन्हैया ठाकुर को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया. वहीं बल्लीपुर गांव से वारंटी बनारसी सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन