रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव

Updated at :13 Jul 2015 9:06 PM
विज्ञापन
रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव

मोबाइल के आधार पर हुई पहचान घटनास्थल को ले दिन भर उलझी रही उजियारपुर व रेल पुलिस उजियारपुर . समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड के बीच उजियारपुर स्टेशन से पूरब खनुआ टोला के पास सोमवार को ग्रामीणों ने अज्ञात युवक के शव को देखा. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को […]

विज्ञापन

मोबाइल के आधार पर हुई पहचान घटनास्थल को ले दिन भर उलझी रही उजियारपुर व रेल पुलिस उजियारपुर . समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड के बीच उजियारपुर स्टेशन से पूरब खनुआ टोला के पास सोमवार को ग्रामीणों ने अज्ञात युवक के शव को देखा. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे के क्षेत्र में बताकर वापस लौट गयी. दोपहर बाद रेल पुलिस घटनास्थल पर छानबीन के लिये पहुंची तो उसने शव को उजियारपुर पुलिस के क्षेत्र में कहकर वह भी वापस लौट गयी. दोनों शव को एक दूसरे के क्षेत्र में बता रहे थे. काफी जद्दोजहद के बाद उजियारपुर पुलिस ने शव के पास जाकर छानबीन शुरू की. मृत युवक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान अमित कुमार के रुप में की गयी. जो छपरा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. इस बाबत थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने बताया कि मोबाइल के आधार पर मृत युवक के परिजनों को सूचित किया गया है. परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. देर शाम तक युवक का शव घटनास्थल पर ही पड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन