एक अदद पेपर के लिए तरस रहा बीइपी कार्यालय

Updated at :13 Jul 2015 6:05 PM
विज्ञापन
एक अदद पेपर के लिए तरस रहा बीइपी कार्यालय

डीइओ ने दिया तीन पैकेट कागज लेने का आदेश समस्तीपुर. बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय से जुड़े संभाग एक अदद पेपर के लिए तरस रहा है. हालांकि पेपर की जरुरत को देखते हुए खरीदारी के लिए जब डीपीओ (एसएसए) ने संचिका को जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष बढाया तो डीइओ ने पेपर की खरीदारी पटना से […]

विज्ञापन

डीइओ ने दिया तीन पैकेट कागज लेने का आदेश समस्तीपुर. बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय से जुड़े संभाग एक अदद पेपर के लिए तरस रहा है. हालांकि पेपर की जरुरत को देखते हुए खरीदारी के लिए जब डीपीओ (एसएसए) ने संचिका को जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष बढाया तो डीइओ ने पेपर की खरीदारी पटना से करने का निर्देश दिया. साथ ही तत्काल तीन पैकेट कागज खरीदकर कार्य जारी रखने की भी सलाह दी. बताते चले कि बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय से जुड़े कागजात खरीदने के लिए एक लाख रुपये का बजट है. इधर, उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना करते हुए तीन पैकेट की जगह तीन कार्टून पेपर की खरीदारी की गयी है. बीइपी कार्यालय से जुड़े सूत्रों की माने तो एक उच्च अधिकारी की पटरी स्थानीय स्टेशनरी दुकानदारों से नहीं बैठने के कारण अब पटना से पेपर खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है. जानकारी के मुताबिक नजारत पूर्व से ही पेपर खरीदने के लिए दर निर्धारित कर चुकी है. वहीं पूर्व के वर्षों में स्थानीय स्टेशनरी दुकानदारों से पेपर की खरीदारी की जा रही थी. जिसमें 10 प्रतिशत कमीशन का खेल होता था. ::::::::::::::::::::::::इनबॉक्स :::बोले अधिकारी’ स्थानीय स्तर पर दर ज्यादा होने के कारण थौक विक्रेता से खरीदने का मौखिक निर्देश दिया गया है. ब्रजेश कुमार ओझा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन