दुकान में घुस मारपीट कर 15 हजार रुपये छीने

Updated at :13 Jul 2015 6:05 PM
विज्ञापन
दुकान में घुस मारपीट कर 15 हजार रुपये छीने

समस्तीपुर. शहर के स्टेशन रोड स्थित पोशाक महल प्रतिष्ठान में रविवार की रात करीब 9.30 बजे कुछ लोग घुस गये. इसके साथ ही दुकानदार से मारपीट की व 15 हजार रुपये छीन लिये. पीडि़त ने घटना को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है. जबकि तीन […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के स्टेशन रोड स्थित पोशाक महल प्रतिष्ठान में रविवार की रात करीब 9.30 बजे कुछ लोग घुस गये. इसके साथ ही दुकानदार से मारपीट की व 15 हजार रुपये छीन लिये. पीडि़त ने घटना को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है. जबकि तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया है. नामजद लोगों में परवेज अहमद उर्फ पप्पू मस्तान व जावेद अहमद उर्फ गुड्डू मस्तान शामिल हैं. दोनों आरोपित मूलचंद रोड के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के संबंध में पीडि़त दुकानदार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी मो. खुर्शीद आलम ने कहा है कि रविवार की रात अचानक आरोपित उसकी दुकान पर आ धमके. साथ ही गाली गलौज करते हुए दस हजार रुपये रंगदारी के रुप में देने की बात कही. ऐसा नहीं करने पर मारपीट करना शुरू कर दिया. साथ ही जेब में रखे 15 हजार रुपये पप्पू मस्तान ने जबरन निकाल लिये. इसके साथ ही कुछ जींस के कपड़े लेकर मौके से निकल गया. जिसके बाद वह घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन