दोनों डकैतों को पुलिस ने भेजा जेल

Updated at :12 Jul 2015 6:05 PM
विज्ञापन
दोनों डकैतों को पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर. रेलकर्मी के घर डकैती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे डकैतों में से पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधियों को रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए अपराधियों के पास से बरामद लूट के सामान को भी कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. थानाध्यक्ष ने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. रेलकर्मी के घर डकैती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे डकैतों में से पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधियों को रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए अपराधियों के पास से बरामद लूट के सामान को भी कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के महज घंटे भर के अंदर दो अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली गयी है. शेष अपराधियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जायेगी. ज्ञात हो कि जेल भेज गये डकैतों में सीतामढ़ी जिला का लाल बाबू नद्दाफ और मधुबनी जिला के जयनगर निवासी मो. नइम उर्फ सट्टा शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन