पूर्व मध्य रेल में 51.61 मिलियन टन का किया गया लदान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2024 11:03 PM
पूर्व मध्य रेल द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही में अप्रैल से जून तक रिकॉर्ड 51.61 मिलियन टन का माल लदान किया गया.
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही में अप्रैल से जून तक रिकॉर्ड 51.61 मिलियन टन का माल लदान किया गया. यह पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि में किये गये माल लदान 48.18 मिलियन टन की तुलना में 7.12 प्रतिशत अधिक है. पूर्व मध्य रेल 51.61 मिलियन टन लोडिंग के साथ भारतीय रेल के सभी क्षेत्रीय रेलों में प्रथम तिमाही में किये गये माल लदान के मामले में चौथे स्थान पर रहा. प्रथम तिमाही में गेहूं एवं मक्के की लोडिंग के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है. अप्रैल से जून तक गेहूं की 37 रैक लोड की गई, जो पिछले वर्ष के इसी अवधि में लोड किये गये 15 रैक की तुलना में 146.67 प्रतिशत अधिक है. इसी तरह अप्रैल से जून तक मक्के की 317 रैक लोड की गई, जो पिछले वर्ष के इसी अवधि में लोड किये गये 152 रैक की तुलना में 109 प्रतिशत अधिक है. पूर्व मध्य रेल को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही अप्रैल से जून तक में किये गये माल ढुलाई से कुल 6789.98 करोड़ रुपए की प्रारंभिक आय हुई है. सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह आय पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम तिमाही में माल ढुलाई से प्राप्त प्रारंभिक आय 6353.05 करोड़ रुपये के तुलना में 6.88 प्रतिशत अधिक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










