लावारिस बोलेरो लेने पहुंचा मालिक

Updated at :02 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
लावारिस बोलेरो लेने पहुंचा मालिक

28 जून की रात खगडि़या से हुई थी चोरी30 जून की सुबह लावारिस हालत में कोनैला चौर से पुलिस ने की थी बरामददलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के कोनैला चौर में कमरांव जाने वाली खरंजा सड़क पर 30 जून को लावारिस हालत में बरामद बोलेरो लेने गुरुवार को उसका मालिक थाने पहुंचा़ खगडि़या पुलिस के साथ थाने […]

विज्ञापन

28 जून की रात खगडि़या से हुई थी चोरी30 जून की सुबह लावारिस हालत में कोनैला चौर से पुलिस ने की थी बरामददलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के कोनैला चौर में कमरांव जाने वाली खरंजा सड़क पर 30 जून को लावारिस हालत में बरामद बोलेरो लेने गुरुवार को उसका मालिक थाने पहुंचा़ खगडि़या पुलिस के साथ थाने पहुंचे जयप्रकाश नगर खगडि़या के बोलेरो मालिक मुकेश्वर यादव के पुत्र चंदन ने बताया कि उसकी बोलेरो 28 जून की रात खगडि़या एयरटेल पावर एक्सचेंज के समीप से चोरी हुई थी़ इससे संबंधित खबर एक जून को प्रभात खबर में प्रकाशित लावारिस बोलेरो के बरामद खबर को समस्तीपुर में रह कर पढ़ाई करने वाले भाई ने दी तब वे यहां पहुंचे तो दलसिंहसराय पुलिस की ओर से बरामद बोलेरो उनकी निकली़ थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि खगडि़या से पहुंचे दारोगा ने इससे संबंधित खगडि़या थाने में सनहा दर्ज होने की बात कही है़ इसलिये खगडि़या पुलिस को बोलेरो सुपूर्द करने की कार्रवाई की जा रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन