केएसएस कॉलेज प्रबंधक कमेटी की हुई बैठक

मोहनपुर. प्रखंड के कृष्णदेव शोभेलाल सिंह कॉलेज कोकिलकुज मोहिउद्दीननगर की प्रबंधक समिति की बैठक गुरुवार को प्रो़ परमानंद सिंह की अध्यक्षता में कोकिलकुंज के सभागार में संपन्न हुई़ कॉलेज प्राचार्य व सचिव प्रो़ निर्मल कुमार सिंह के द्वारा उपस्थित प्रस्ताव पारित किये गये़ वैसे शिक्षक व शिक्षेत्तर कर्मचारी जो अनियमित रूप से महाविद्यालय आते हैं, […]
मोहनपुर. प्रखंड के कृष्णदेव शोभेलाल सिंह कॉलेज कोकिलकुज मोहिउद्दीननगर की प्रबंधक समिति की बैठक गुरुवार को प्रो़ परमानंद सिंह की अध्यक्षता में कोकिलकुंज के सभागार में संपन्न हुई़ कॉलेज प्राचार्य व सचिव प्रो़ निर्मल कुमार सिंह के द्वारा उपस्थित प्रस्ताव पारित किये गये़ वैसे शिक्षक व शिक्षेत्तर कर्मचारी जो अनियमित रूप से महाविद्यालय आते हैं, उनको अंतिम बार कारण प्रेक्ष्या देने का निर्णय लिया गया़ इसके साथ-साथ पठन-पाठन, अनुशासन आदि पर भी विचार विमर्श किये गये़ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना की ओर से नामित सदस्य प्रो़ रामकलेवर सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो़ सुधा कुमारी व प्रो़ हरिनारायण सिंह, शिक्षेत्तर प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह चौहान आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










