मायके लौटते ही दुल्हन को ले भागा आशिकी

Updated at :02 Jul 2015 5:03 PM
विज्ञापन
मायके लौटते ही दुल्हन को ले भागा आशिकी

महिला के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी10 दिन पूर्व हुई थी शादी : थानाध्यक्षखानपुर. थाना क्षेत्र के टेढा गांव से एक शादीशुदा महिला क ो भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही विनोद महतो के पुत्र गुड्डू […]

विज्ञापन

महिला के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी10 दिन पूर्व हुई थी शादी : थानाध्यक्षखानपुर. थाना क्षेत्र के टेढा गांव से एक शादीशुदा महिला क ो भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही विनोद महतो के पुत्र गुड्डू कुमार महतो पर भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है. दर्ज प्राथमिकी में महिला के पिता ने बताया कि विगत 24 जून 15 को पुत्री किसी काम से खानपुर बाजार सुबह गयी हुई थी. घंटों बाद उसके वापस घर नहीं आने पर खोजबीन की गयी लेकिन उसका पता नहीं चल सका. इसी बीच जानकारी मिली कि गांव के अन्य विनोद महतो के पुत्र गुड्डू कुमार महतो एवं एक अन्य के साथ बाइक से जाते देखी गयी. इसके बाद भी शाम तक पुत्री के आने का इंतजार किया गया. लेकिन फिर भी घर नहीं आने के बाद लड़का के घर पर जाकर उसके परिजनों से शिकायत की. महिला के पिता ने बताया कि जब शिकायत की गयी तो लड़का के परिजनों ने गाली गलौज कर भगा दिया. इधर, पुलिस सूत्रों की माने तो उक्त महिला की शादी विगत 14 जून को कहीं और हुई थी. जबकि घटना 24 जून को होने की बात सामने आ रही है. थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार विद्याकर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही लड़की की शादी हुई थी. मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. वैसे प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. पुलिस जल्द ही अपहृता को बरामद कर लिया जायेगा. जिसके बयान से ही स्पष्ट हो पायेगा कि मामले की सच्चाई क्या है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन