प्रत्याशी ने किया जन प्रतिनिधियों से संपर्क

Updated at :01 Jul 2015 6:04 PM
विज्ञापन
प्रत्याशी ने किया जन प्रतिनिधियों से संपर्क

समस्तीपुर. विधान परिषद चुनाव के निर्दलीय उम्मीदवार सह पंचायत वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र साह ने हसनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस क्रम में बड़गांव, शासन, मौजी, अहिलवार, रामपुर, परिदह, सकरपुरा, हसनपुर, देवधा, भटवन, औरा आदि पंचायतों में जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं प्रखंड […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. विधान परिषद चुनाव के निर्दलीय उम्मीदवार सह पंचायत वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र साह ने हसनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस क्रम में बड़गांव, शासन, मौजी, अहिलवार, रामपुर, परिदह, सकरपुरा, हसनपुर, देवधा, भटवन, औरा आदि पंचायतों में जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया, मौजी पंचायत के मुखिया कैलाश साह के साथ दर्जनों वार्ड सदस्य व कार्यकर्ताओं ने श्री साह का स्वागत किया. श्री साह ने सभी को आश्वासन दिया कि चुनाव जीतने पर जनप्रतिनिधियों को वेतन व पेंशन आदि मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे. मौके पर राम बालक पासवान, इंदिरा देवी, मो. एहसान, अशोक राय, भोला पासवान, राज कुमार साह, शबीला खातून, कौसर अख्तर अली, रणजीत पासवान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन