डॉक्टर्स डे पर याद किये गये स्व. विधानचंद्र राय

Updated at :01 Jul 2015 5:04 PM
विज्ञापन
डॉक्टर्स डे पर याद किये गये स्व. विधानचंद्र राय

फोटो संख्या : 2समस्तीपुर. चीनी मिल चौक के वशिष्ठ सदन स्थित अपोलो डेंटल में डॉक्टर्स डे धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर अपोलो डेंटल के एमडी डा. ज्ञानेंद्र ने कहा कि महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डा. विधान चंद्र राय का जन्म दिन एवं मृत्यु दिन एक जुलाई को ही […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 2समस्तीपुर. चीनी मिल चौक के वशिष्ठ सदन स्थित अपोलो डेंटल में डॉक्टर्स डे धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर अपोलो डेंटल के एमडी डा. ज्ञानेंद्र ने कहा कि महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डा. विधान चंद्र राय का जन्म दिन एवं मृत्यु दिन एक जुलाई को ही है. उन्होंने चिकित्सक के रुप में समाज के लिए अहम योगदान दिये. साथ ही समाज सेवक के रुप में भी अपनी अलग पहचान बनायी. उन्होंने सीएम काल में पश्चिम बंगाल को एक नयी दिशा दी. उसने बंगाल की दशा को सुधारने में अहम रोल अदा किया. उनके जन्म व मृत्यु दिन एक जुलाई था इसलिए उन्हीं की याद में एक जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है. मौके पर अपोलो डेंटर में केक काटा. फिर दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर डा. विकास, डा. नवीन, डा. दयानंद, डा. पीए सिंह, धर्मवीर, कुंदन, दीपक, रिंकी, सुमन, सतीश, विजय, सूरज, हिमांशु आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन