50 से ज्यादा बच्चे सवार थे बस में

Updated at :01 Jul 2015 8:22 AM
विज्ञापन
50 से ज्यादा बच्चे सवार थे बस में

मोहिउद्दीनगर (समस्तीपुर) : मोहिउद्दीनगर सेंट्रल स्कूल के 50 से ज्यादा बच्चे मंगलवार को उस समय बाल-बाल बच गये, जब वो बस से स्कूल के लिए आ रहे थे. इसी दौरान बिजली का तार टूट कर बस पर गिर गया. तार गिरते ही ड्राइवर बस छोड़ कर फरार हो गया, लेकिन बस अपने आप लुढ़क कर […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीनगर (समस्तीपुर) : मोहिउद्दीनगर सेंट्रल स्कूल के 50 से ज्यादा बच्चे मंगलवार को उस समय बाल-बाल बच गये, जब वो बस से स्कूल के लिए आ रहे थे. इसी दौरान बिजली का तार टूट कर बस पर गिर गया.

तार गिरते ही ड्राइवर बस छोड़ कर फरार हो गया, लेकिन बस अपने आप लुढ़क कर तार से पीछे निकल गयी, जिससे बच्चों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा. इस घटना से आसपास के लोग सकते में आ गये. एक दिन पहले ही बलुआही के पास बिजली तार टूटने से एक स्कूली छात्र की मौत हुई थी.

जानकारी के मुताबिक, अन्य दिनों की तरह मंगलवार को भी सेंट्रल स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी.

बताया जाता है कि जब बस स्कूल के अंदर जा रही थी. उसी दौरान सड़क के किनारे लगे बिजली पोल से तार टूट कर सड़क पर गिर गया और देखते ही देखते बस तार पर चढ़ गयी. बताया जाता है कि जिस समय बस तार पर चढ़ी, उसमें करंट था. तार को देखते ही चालक बस से कूद कर भाग गया. इससे बस में सवार बच्चों में हलचल मच गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान बस पीछे की ओर लुढ़क गयी, जिससे वो तार की चपेट से बाहर हो गयी. इसके बाद बच्चों को बस से उतारा गया. आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों की मदद की. जब इस घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को मिली, तो वो भी सन्न रह गया. स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि जिस समय बस तार की चपेट में आयी, उसमें 50 से अधिक बच्चे सवार थे. वहीं, बिजली विभाग के अभियंता इमरान अंसारी ने कहा कि जजर्र अल्युमीनियम तार की वजह से घटन हुई है. टूटे हुये तार को बदल दिया गया है.

प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश बिजली तार जजर्र की अवस्था में है. जिससे अक्सर बिजली तार टूटने की घटना होती रहती है और विद्युत विभाग द्वारा इसे बदलने की कवायद शुरू कर दी गयी है. लेकिन लोगों ने जानकारी दी कि तार बदलने कि प्रक्रिया अब भी धीमी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन