दो दिवसीय नप का शिविर संपन्न

Updated at :30 Jun 2015 8:05 PM
विज्ञापन
दो दिवसीय नप का शिविर संपन्न

फोटो संख्या : 8समस्तीपुर. नगर भवन परिसर में सोमवार से आहूत दो दिवसीय नगर परिषद टैक्स निर्धारण सह जागरुकता शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ. नगर परिषद के अधीन 29 वार्डों में से 27 वार्डों के लिए अलग अलग काउंटर तैयार कर शिविर लगाया गया था. जिसमें विभागीय दिशा निर्देश के तहत 30 जून तक इस […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8समस्तीपुर. नगर भवन परिसर में सोमवार से आहूत दो दिवसीय नगर परिषद टैक्स निर्धारण सह जागरुकता शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ. नगर परिषद के अधीन 29 वार्डों में से 27 वार्डों के लिए अलग अलग काउंटर तैयार कर शिविर लगाया गया था. जिसमें विभागीय दिशा निर्देश के तहत 30 जून तक इस वित्तीय वर्ष का बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले लोगों को पांच फीसदी की छूट दी गयी. साथ ही स्वकर निर्धारण प्रपत्र की जानकारी देते हुये दर्जनों लोगों से प्रपत्र को भरवाया भी गया. टैक्स दारोगा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को लगाये गये शिविर के क्रम में लगभग एक लाख 80 हजार रुपये होल्डिंग टैक्स के रूप में नगर परिषद को राजस्व प्राप्त हुआ. मौके पर कर संग्राहक शिव कुमार कुशवाहा, मो. दुलारे, गणेश ठाकुर, अमजद हुसैन, विष्णुदेव साह, मनोज यादव, अरुण कुमार झा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन