लालू व नीतीश ने पंचायतीराज व्यवस्था के हित में सोचा : मंत्री

Updated at :29 Jun 2015 5:04 PM
विज्ञापन
लालू व नीतीश ने पंचायतीराज व्यवस्था के हित में सोचा : मंत्री

सरायरंजन. सूबे के कृषि एवं जल संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क राज्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने महागंठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस क्र म में उन्होंने महागंठबंधन की उम्मीदवार रोमा भारती के समर्थन में जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की. उपस्थित जनप्रतिनिधियों, किसान […]

विज्ञापन

सरायरंजन. सूबे के कृषि एवं जल संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क राज्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने महागंठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस क्र म में उन्होंने महागंठबंधन की उम्मीदवार रोमा भारती के समर्थन में जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की. उपस्थित जनप्रतिनिधियों, किसान व नौजवानों क ो संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों में विधान परिषद के चुनाव को लेकर पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों से हो रहे संपर्क से यह बात स्पष्ट हो गयी है कि महागंठबंधन की उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने यह भी कहा कि आज तक पंचायतीराज व्यवस्था व जनप्रतिनिधियों के हित में नीतीश कुमार व लालू प्रसाद यादव के अलावा किसी ने भी नहीं सोचा है. चाहे महिलाओं का 50 प्रतिशत आरक्षण की बात हो या फिर पंचायतीराज मंच के आरक्षण की बात हो. यहां की जनता इस बात को भलीभांति समझ रही है. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद सिंह, राम लाल झा, प्रो. सत्य नारायण राय, मुखिया विष्णु देव पासवान, जितेंद्र राय, रामश्रेष्ठ राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू महतो, नवीन कुमार सिंह, मो. कौव्वाल, प्रो. अरुण गुप्ता, प्रमुख रंजित महतो, घनश्याम ठाकुर, अनिल सिंह बाब, प्रमिला देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन