विधानसभा चुनाव को ले तैयारियों की हुई समीक्षा

Updated at :29 Jun 2015 5:04 PM
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को ले तैयारियों की हुई समीक्षा

मोहनपुर. प्रखंडाधीन धरणीपट्टी पश्चिमी पंचायत के हरदासपुर के सरसवा गांव के बीन टोली में नीतीश कुमार महतो के आवासीय परिसर में भाजपा सदस्य संजय महतो की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया़ संचालन देव प्रसाद राय ने किया़ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने आगामी विधानसभा […]

विज्ञापन

मोहनपुर. प्रखंडाधीन धरणीपट्टी पश्चिमी पंचायत के हरदासपुर के सरसवा गांव के बीन टोली में नीतीश कुमार महतो के आवासीय परिसर में भाजपा सदस्य संजय महतो की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया़ संचालन देव प्रसाद राय ने किया़ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की़ केंद्र में भाजपानीत एनडीए गंठबंधन की सरकार बनने के बाद जनता के हित में किये गये विकास कायार्ें के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी़ साथ ही सांसद नित्यानंद राय के द्वारा एक साल में किये गये विकास कायांर्े से भी लोगों को अवगत कराया गया़ आजादी के इतना दिन बीत जाने के बाद भी दियरांचलवासी अधारभूत सुविधाओं से वंचित लोगों ने गंगा नदी पर पीपा पुल, बिजली, अस्पताल की मांग को रखा़ सात जुलाई को होने वाले विधान परिषद चुनाव में भाजपा गंठबंधन के उम्मीदवार को उपस्थित जनप्रतिनिधि से प्रथम मत देने की अपील की़ मौके पर युवा मोरचा मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, महिला मोरचा प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमारी देवी, पंचायती राज मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष नगीना पासवान, अनुसूचित जाति मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष सकल राम, कमल सिंह, विजय सिंह, नीतीश कुमार, भुलन महतो, दीपा महतो, हीरा राम, चिंता देवी, संजय राम सहित कई अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन