बांध किनारे से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ स्थित बूढ़ी गंडक नदी के बांध किनारे से रविवार को पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है. इसकी उम्र करीब 65 वर्ष आंकी जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि विगत एक सप्ताह से वह गांव के आसपास देखा जा रहा था. लोगों से मांग […]
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ स्थित बूढ़ी गंडक नदी के बांध किनारे से रविवार को पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है. इसकी उम्र करीब 65 वर्ष आंकी जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि विगत एक सप्ताह से वह गांव के आसपास देखा जा रहा था. लोगों से मांग कर वह किसी तरह अपना पेट पाल रहा था. अचानक उसका शव देख कर लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है. समाचार प्रेषण तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










