बिना टेंडर के ही चल रहा साइकिल स्टैंड

समस्तीपुर. जंकशन पर बिना टेंडर का ही साइकिल स्टैंड चल रहा है. रेल प्रशासन के पास टेंडर की प्रक्रिया कार्यालयों की फाइलों के पेच में फंसी है. बता दें कि मंडल मुख्यालय का ए ग्रेड स्टेशन का साइकिल स्टैंड रेल परिसर क्षेत्र में है. ऐसे में अगर कोई शिकायत यात्रियों के द्वारा की जाती है […]
समस्तीपुर. जंकशन पर बिना टेंडर का ही साइकिल स्टैंड चल रहा है. रेल प्रशासन के पास टेंडर की प्रक्रिया कार्यालयों की फाइलों के पेच में फंसी है. बता दें कि मंडल मुख्यालय का ए ग्रेड स्टेशन का साइकिल स्टैंड रेल परिसर क्षेत्र में है. ऐसे में अगर कोई शिकायत यात्रियों के द्वारा की जाती है तो किसको शिकायत की जायेगी. इधर संबंध में पूछे जाने पर सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही टेंडर निकालने की प्रक्रिया या अवधि विस्तार किया जायेगा. बता दें कि साइकिल स्टैंड में लगा डिस्पले बोर्ड से अवधी का समय हटा दिया गया है. इसमें लगभग 6 जून 15 को इसका सेवा देने की समय समाप्त हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










