कानू विशनपुर में पेड़ गिरने से दो घर धराशायी

Updated at :29 Jun 2015 3:04 PM
विज्ञापन
कानू विशनपुर में पेड़ गिरने से दो घर धराशायी

खानपुर. थाना क्षेत्र के कानू विशनपुर पंचायत के वार्ड 2 में रविवार को एक बहुत पुराना बरगद का पेड़ गिरने से दो घर पूरी तरह धराशायी हो गया़ हालांकि किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. ज़ानकारी के अनुसार उक्त जगह बहुत पुराना बरगद का पेड़ है जिसके नीचे मकान […]

विज्ञापन

खानपुर. थाना क्षेत्र के कानू विशनपुर पंचायत के वार्ड 2 में रविवार को एक बहुत पुराना बरगद का पेड़ गिरने से दो घर पूरी तरह धराशायी हो गया़ हालांकि किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. ज़ानकारी के अनुसार उक्त जगह बहुत पुराना बरगद का पेड़ है जिसके नीचे मकान बना था़ बताया गया कि रविवार की दोपहर हल्की हवा के साथ पेड़ का एक हिस्सा टूटकर रामदेव चौधरी व विष्णु चौधरी के घर पर जा गिरा़ जिससे दोनांे घर धराशायी हो गया़ लोगों का बताना है कि घटना के समय घर के कोई भी सदस्य घर में नहीं थे़ भगवान का शुक्र था कि एक बड़ी अनहोनी घटना होने से घर के लोग बाल बाल बच गये़ इधर सीओ कमल कुमार से पूछने पर बताया कि घटना की जानकारी मिली है़ इसकी जांच कर जिला को भेजी जायेगी़ वरीय अधिकारी से बात कर उनके निर्देशानुसार सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन